Posted by: Nitin Mohan Srivastava | November 26, 2007

वक़्त कि पुकार

उठो चलो
अब चल भी दो
कि वक़्त की पुकार है
जो समाज का विकार है
घिसट घिसट के चल रहा है जो
नस नस में पल रहा है जो
वो रोग हम सभी में है
तू ही उसे घटाएगा
अपने खून से मिटायेगा
सदी से पल रहा है जो
वो भ्रूंड भ्रष्टाचार का
द्वेष के प्रचार का
मासूम पे अत्याचार का
कलंक हर प्रकार का
तू ही जवान धोएगा
फिर हाँथ से पिरोयेगा
सपना नए समाज का
चमकते हुए प्रभात का
सुन
अब तो तू भी सुन ही ले
कौंध फटती धरती की
गूँज रोते आकाश की
कि महसूस कर
अब तो कर भी ले
उबाल गर्म खून का
मर्म झुके प्रसून का
खुद को एक जवाब दे
क्या तू ही देख पायेगा
खाक हुई बस्ती को
बिलखते हुए बच्चों को
चिथड़े में लिपटी नार को
और टूटे हुए संसार को
नहीं देख सकता है तो सुन
उस दुष्ट पे प्रहार कर
हर द्वेष का बहिष्कार कर
हर मानव से तो प्यार कर
इस धरती का उद्हार कर
उठो चलो
अब चल भी दो
तेरा घर यही संसार है
इसी में तेरा
इसी में मेरा
इसी में सबका उद्हार है
यही तो जीवन सार है


Leave a response

Your response:

Categories